Paneer appe: वीकेंड पर बच्चो के लिए बनाइए टेस्टी और स्पंजी पनीर अप्पे

By Shivam Yadav

October 12, 2024

जब नाश्ते का टाइम होता है तो कुछ हल्का व टेस्टी बनाने का ख्याल आता है। वैसे तो हम ब्रेकफास्ट में चीला, डोसा या पोहा जैसी कुछ फूड आइटम्स आदि को बना सकते हैं। लेकिन अगर आप हर दिन एक ही तरह का नाश्ता करके थक गए हैं और कुछ नया बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अप्पे बना सकते हैं।

सामग्री

अप्पे का मिश्रण                           2 कप पनीर                                        10 पीस नमक                                        स्वादानुसार चिली फ्लेक्स                              1 टी स्पून ऑरेगैनो                                     1 टी स्पून घी                                            2 टेबल स्पून चीज स्लाइस                               1

स्टेप 1

सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल में पनीर के टुकड़े कर लें। जब टुकड़े हो जाएं तो एक पैन पर आधा चम्मच घी गर्म करके पनीर के पीस फ्राई कर लें।

स्टेप 2

इसके बाद पनीर को अच्छी तरह से फ्राई करने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और अप्पे के मिश्रण में नमक, चीज, चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो डाल कर मिला मिलाएं।

स्टेप 3

अब अप्पे के सांचे में थोड़ा घी गर्म कर चम्मच की मदद से मिश्रण डालकर पनीर के पीस डाल दें। अब पनीर के पीस ऊपर फिर से चम्मच मिश्रण डाल कर ढक दें और कुछ देर पकने दें।

स्टेप 4

बस आपके अप्पे बनकर तैयार हैं, जिसे चटनी और सांभर के साथ सर्व किया जा सकता है।