Sandwich Cake : संडे को बनाइए कुछ स्पेशल, सैंडविच केक ब्रेकफास्ट के साथ

By Shivam Yadav

October 6, 2024

केक ऐसी चीज है जो बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आती है लेकिन, बच्चे कई बार अचानक केक खाने की जिद करने लगते हैं। ऐसे में बार-बार मार्केट का केक खिलाने से उनकी तबीयत खराब हो सकती है। ऐसे में आप बच्चों के लिए घर पर ही सैंडविच केक बना सकते हैं। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 पैकेट                       ब्रेड 1 बाउल                      व्हीप्ड क्रीम 1                              कीवी (टुकड़ों में कटा) 1                              आम (टुकड़ों में कटा) 1/4 कप                     चॉकलेट शेविंग्स

स्टेप 1

सबसे पहले मोटे ब्रेड स्लाइस लें और कोनों को हटा दें। अब अपनी पसंद के फल काट लें।

स्टेप 2

आप स्ट्रॉबेरी, कीवी, आम, बैरीज और बहुत कुछ ले सकते हैं। फिर एक बाउल में क्रीम को फेंट लें।

स्टेप 3

एक बार जब क्रीम और अन्य सामग्री तैयार हो जाए, तो ब्रेड लें, क्रीम की एक परत डालें और अपनी पसंद के फल डालें।

स्टेप 4

फिर इस केक के ऊपर कुछ और क्रीम और चॉकलेट शेविंग्स से ढक दें। सेट होने तक रेफ्रिजरेट करें और फिर सर्व करने के लिए अलग अलग आकार में काट लें।