Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं केसरिया, सफेद और हरे रंग की मिठाइयां

By Roshni Jaiswal 

August 14, 2024

कल 15 अगस्त है और इस दिन भारत में स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में, आप भी घर पर ही तिरंगे की रंग की मिठाइयां बनाकर स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं केसरिया, सफेद और हरे रंग की मिठाइयों के बारे में

पेड़ा

स्वतंत्रता दिवस पर आप केसरिया, सफेद और हरे रंग के पेड़े बनाएं और इस तिरंगे पेड़े से सबका मुंह मीठा करवाएं।

लड्डू

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर तिरंगा लड्डू बनाएं। तिरंगा लड्डू को आप मोतीचूर के लड्डू, नारियल के लड्डू और पिस्ते के लड्डू के साथ बना सकता है।

जलेबी

आजादी का जश्न सेलिब्रेट करने के लिए आप मिठाई में जलेबी बना सकते हैं। जलेबी केसरिया रंग की होती है, जो अपनी मिठास से लोगों का मुंह मीठा करती है।

रसगुल्ला

स्वतंत्रता दिवस पर आप सफेद रसगुल्ला भी बना सकते हैं। सफेद रसगुल्ला को छेना और चीनी से तैयार किया जाता हैं।

बर्फी

स्वतंत्रता दिवस की मिठाई में आप तिरंगा बर्फी भी बना सकते हैं। तिरंगा बर्फी के मिठास के साथ आप आजादी का जश्न मना सकते हैं।