shutterstock_2093440672

Chilli Paneer: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा और बच्चों का पसंदीदा स्नैक चिली पनीर

By Shivam Yadav

March 11, 2025

Logo_96X96_transparent (1)
Chilli-Paneer-3

आप पनीर खाने के शौकीन है तो शाम के नाश्ते में स्नैक के रूप में चिली पनीर का लुत्फ उठा सकते है। यह शिमला मिर्च और पनीर से तैयार की जाने वाली एक टेस्टी डिश है, जो आपके बच्चों को खूब पसंद आने वाली है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

Chilli-Paneer-Recipe

सामग्री

250 ग्राम                      पनीर 2 टेबल स्पून                 कॉर्नफ्लोर 1 टेबल स्पून                 मैदा 1/2 टी स्पून                 नमक 1/2 टी स्पून                 काली मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून                सोया सॉस 1 टी स्पून                    टमाटर सॉस 1 टेबल स्पून                लाल चिली सॉस 1 टी स्पून                    विनेगर ½                              प्याज ½                             शिमला मिर्च 3                              हरी मिर्च 2                             लहसुन कली 2 टेबल स्पून                तेल

chilli-paneer-recipe

स्टेप 1

सबसे पहले, पनीर को कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक, और काली मिर्च पाउडर में अच्छे से मिला कर डुबो लें। फिर इन्हें गरम तेल में क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।

Chilli-paneer

स्टेप 2

एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें। उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड्स के लिए भूनें। अब उसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर मीडियम आंच पर सॉटे करें, जब तक प्याज हल्का गोल्डन न हो जाए।

istockphoto-1311821112-612x612

स्टेप 3

अब इसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस, लाल चिली सॉस और विनेगर डालकर अच्छे से मिला लें। 1/2 कप पानी डालकर सॉस को उबालने दें।

chilli-paneer-recipe

स्टेप 4

जब सॉस अच्छे से उबाल जाए, तो तले हुए पनीर के टुकड़े उसमें डालें। अच्छे से मिला कर, पनीर को ग्रेवी में अच्छे से कोट होने दें। 2 मिनट तक पकने दें, ताकि पनीर सॉस को सोख ले। चिली पनीर तैयार है। इसे गर्मागर्म परोसें, और ऊपर से थोड़ा हरा धनिया छिड़कें।

neem (1)