Ker Sangri : घर पर बनाइए राजस्थान की शाही और टेस्टी केर सांगरी सब्जी

By Shivam Yadav

June 24, 2024

राजस्थान अपने खानपान के लिए काफी मशहूर है। यहां की एक ऐसी सब्जी मशहूर है जो ना सिर्फ पोषक तत्वों का भंडार है बल्कि ये सब्जी कहीं और आसानी से नही मिलती है, हम बात कर रहे हैं केर सांगरी की। देखने में ये सब्जी पतली और लंबी बिल्कुल बींस की तरह होती है लेकिन खाने में बहुत टेस्टी होती है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

केर                          50 ग्राम सांगरी                      150 ग्राम कुमटी                       80 ग्राम नमक                       स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर         2 टी स्पून धनिया पाउडर             2 टी स्पून हल्दी                        1 टी स्पून अमचूर                      1 टी स्पून तेल                          100 ग्राम लाल मिर्च खड़ी            4 हींग                          ½ टी स्पून

स्टेप 1

केर सांगरी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले केर और सांगरी को कूकर में रखकर उबाल लें और फिर निकालकर किसी बड़े बर्तन में रख लें।

स्टेप 2

अब आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, आमचूर और तेल डाल कर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

इसके बाद एक नॉनस्टिक कढ़ाई में तेल को गरम होने के लिए रख दें, अब इसमें हींग और खड़ी लाल मिर्च डाल दें। अब इसमें केर सांगरी के मिश्रण  को डाल कर अच्छे से मिला दें।

स्टेप 4

अब लगभग 20 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाने के बाद आपकी केर सांगरी की सब्ज़ी तैयार है। आप इसे पराठा, पूड़ी या फिर रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।