Mooli Paratha: सर्दियों के शुरु होते ही बनाएं शरीर को फिट रखने वाला मूली का पराठा

By Shivam Yadav

October 27, 2024

सर्दियों में सुबह नाश्ते में गर्मा गर्म पराठे हरी, लाल चटनी और दही के साथ खाने को मिल जाए तो दिन बन जाए। मूली के पराठे स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी हेल्दी है। खासकर पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है। आप ऑफिस, स्कूल इसे लंच बॉक्स में पैक करके भी ले जा सकते हैं।

सामग्री

2 कप                     गेहूं का आटा 2                           मूली (कद्दूकस की) 1-2                        हरी मिर्च (बारीक कटी) 2-3 टेबल स्पून         धनिया ( स्वादानुसार              नमक 1 टेबल स्पून            जीरा पाउडर ½ कप                    तेल

स्टेप 1

सबसे पहले कद्दूकस की हुई मूली को अच्छी तरह से निचोड़कर उसका पानी निकाल लें। इसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक और जीरा पाउडर मिलाएँ।

स्टेप 2

एक बर्तन में गेहूं का आटा और नमक मिलाएँ। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। आटे को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 3

इसके बाद गूंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। एक लोई को बेलकर बीच में मूली का भरावन डालें। चारों ओर से मोड़कर भरावन को ढक दें। फिर धीरे-धीरे बेल लें।

स्टेप 4

अब तवा गरम करें और उसमें पराठा रखें। 1-2 मिनट बाद पलटें और दोनों तरफ तेल या घी लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें। गरमा-गरम मूली पराठे को दही या अचार के साथ परोसें।