Makhana Bhel : सावन में बनाइए मखाने से  बनने वाली मखाना भेल

By Shivam Yadav

July 26, 2024

सावन के इस पवित्र महीने में सोमवार का दिन बेहद ही खास होता है, क्योंकि बहुत से लोग इस दिन व्रत करते हैं। ऐसे में इस पवित्र व्रत के लिए खानपान यानि फलहार पर भी बहुत ध्यान देना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी कुछ अच्छी और बेहतरीन रेसिपी की तलाश में हैं, तो आपको भी मखाना भेल ज़रूर ट्राई करना चाहिए

सामग्री

मखाना                     2 कप अमचूर पाउडर           1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर       1/2 चम्मच हल्दी                      1/2 चम्मच टमाटर                    1/2 कटा हुआ मूंगफली                   2 चम्मच सेब                        1/2 (बारीक़ कटा) खीरा                      1/2 कटा हुआ सेंधा नमक                स्वादानुसार घी                          2 चम्मच अनार के दाने             2 चम्मच

स्टेप 1

सबसे पहले आप एक पैन में घी डालकर गरम करें। इसके बाद इसमें मखाने डालकर फ्राई कर लें।

स्टेप 2

इसके बाद मखाने में मूंगफली को भी डालकर अच्छे से भून लें। अब इसमें हल्दी-अमचूर और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ देर भून लें।

स्टेप 3

मखाना और मूंगफली भूनने के बाद किसी प्लेट में निकाल लें। इसके बाद बारीक़ कटा हुआ टमाटर, खीरा और सेब को भी डाल लें।

स्टेप 4

अब इसमें सेंधा नमक को डाले और अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहें तो हरी मिर्च और अनार के दाने को भी डाल सकती हैं।