Gopalkala: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस डिश गोपालकला

By Shivam Yadav

August 25, 2024

जन्‍माष्‍टमी पर देश भर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसा ही एक पकवान है गोपाल कला, जिसे दही कला भी कहा जाता है। गोपाल कला न सिर्फ टेस्‍टी प्रसाद है, बल्कि आप चाहें तो इसे हेल्‍दी स्‍नैक्‍स के तौर पर भी सुबह या शाम के नाश्‍ते में ले सकते हैं। आइए जानते हैं गोपाल कला बनाने की विधि

सामग्री

पोहा (चिउड़ा)                 2 कप खीरा (कटा हुआ)            1 कप चना दाल                       2 टेबल स्पून दूध                              100 मिली. वेजिटेबल ऑयल              2 टेबल स्पून हरी मिर्च                       2 (बारीक कटी) अदरक                          1 टेबल स्पून नमक                            स्वादानुसार चीनी                            1 टेबल स्पून

स्टेप 1

पोहे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। जब पोहे से पानी अच्छी तरह निकल जाए, तो इसे दूध में भिगो दें।

स्टेप 2

इसके बाद एक अलग बाउल में दही, नमक, चीनी और खीरे को लेकर फेंटें, एक अलग कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। चना दाल को डालकर हल्का भूनें।

स्टेप 3

जब चना दाल हल्का भुन जाए तब इसमें हरी मिर्च और अदरक मिलाएं। कुछ सेकंड भूनने के बाद इस तड़के को दही में मिलाएं।

स्टेप 4

दही वाले इस मिश्रण में पोहे को अच्छी तरह से मिलाएं। ध्यान रहे पोहे टूटने न पाएं। आपका गोपालकला बनकर तैयार है, ठंडा होने के बाद इसे सर्व कर सकते हैं।