Magji Laddu: घर पर ही बनाइए ओडिसा का जीआई टैग पाने वाला मैगजी लड्डू

By Shivam Yadav

July 23, 2024

मैगजी लड्डू एक पारंपरिक मिठाई है जिसकी उत्पत्ति ओडिशा के कालाहांडी जिले में हुई थी और यह सदियों से राज्य की विरासत का हिस्सा रही है। इसे त्यौहारों, शादियों और अन्य शुभ अवसरों पर ज़रूर खाई जाने वाली मिठाई माना जाता है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

आटा                     200 ग्राम घी                        1 कटोरी गुड़                        500 ग्राम नारियल                  1 इलायची पाउडर        1 टेबल स्पून बादाम                   4 (टुकड़ों में) काजू                     5 (टुकड़ों में)

स्टेप 1

एक पैन में घी डालें और धीमी आंच पर गेहूं के आटे को सुनहरा भूरा होने तक भून लें। दूसरे पैन में पानी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर चाशनी बनाएं।

स्टेप 2

इसके बाद भुने हुए गेहूं के आटे में गुड़ की चाशनी डालें और अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 3

जब आटा एक साथ आने लगे, तो उसमें ताज़ा कसा हुआ नारियल और इलायची पाउडर डालें। आटे के छोटे-छोटे टुकड़े लें और उन्हें लड्डू का आकार दें।

स्टेप 4

लड्डू को कटे हुए बादाम और काजू में लपेट लें।चमकदार फिनिश के लिए लड्डू पर घी लगाएं। अब आप सर्व कर सकते हैं।