Chilka Roti: घर पर ही बनाएं बिना तेल के झारखंडी स्टाइल चिल्का रोटी

By Shivam Yadav

June 11, 2024

अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ हटकर, हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो आपको झारखंड की पारंपरिक चिल्का जरुर ट्राई करनी चाहिए, ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर है। आइए जानते है उसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

चावल              1 कटोरी चना दाल          1 कटोरी नमक               स्वादानुसार तेल                 2 टेबल स्पून

स्टेप 1

चावल और चने की दाल को 6 घंटे के लिए किसी बर्तन में भिगोकर रख दें।

स्टेप 2

अब भीगे हुए चावल और दाल को मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इस पेस्ट में नमक डालकर, डोसा बैटर की तरह बना ले।

स्टेप 3

अब तवा गर्म करके उस पर चावल और दाल का पेस्ट डालकर फैला लें, और ऊपर से तेल डालकर अच्छी तरह सेंक लें।

स्टेप 4

आपकी चिल्का रोटी बनकर तैयार है, आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।