Nepali Chukauni: चावल के साथ बनाएं सभी को पसंद आने वाली स्वादिष्ट रेसिपी नेपाली चुकौनी

By Shivam Yadav

July 26, 2024

चुकौनी एक नेपाली डिश है जो उबले हुए आलू को मलाईदार दही के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इस आम तौर चावल के साथ खाना पसंद किया जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

दही                        2 कप आमचूर                   1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर       1 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार आलू                       2 (उबले) प्याज                      2 धनिया                    1 कप तेल                        2 टेबल राई                        1 टी स्पून हल्दी पाउडर            ½ टी स्पून हरी मिर्च                 2 कसूरी मेथी

स्टेप 1

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दही डालकर उसे फेंट लें। इसमें थोड़ा-सा पानी डालें और फिर एक बार चला लें।

स्टेप 2

आलू को उबालकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। आलू के टुकड़ों में टूथपिक से छेद कर लें, ताकि मसाला इसमें अच्छी तरह से घुस जाए। इसी तरह प्याज को भी पतला-पतला स्लाइस करके रख लें।

स्टेप 3

दही वाले कटोरे में अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें आलू, प्याज और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं। कुछ देर के लिए इसे ढककर रख लें।

स्टेप 4

इसके बाद एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें राई, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और कसूरी मेथी डालकर तड़कने दें। इसे दही वाले कटोरे में डालकर मिला लें। सभी चीजों को मिक्स करें और फिर पुलाव, चावल, रोटी, नान और पराठे के साथ मजा लें।