Tandoori Garlic Naan : घर पर ही आसानी से बनाएं ढाबा स्टाइल तंदूरी गार्लिक नान

By Shivam Yadav

June 26, 2024

तंदूरी गार्लिक नान बहुत ही मशहूर इंडियन चपाती रेसिपी है जोकि मैदा और लहसुन से बनाई जाती है। यह नान मनपसंद नॉर्थ इंडियन या पंजाबी करी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे लंच या डिनर में आसानी से परोसा जा सकता है। आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

आटा                 1 कप मक्खन               1 टेबल स्पून अदरक               1 टेबल स्पून तेल                   2 टेबल स्पून लहसुन               6 (टुकड़ों में) हरी मिर्च             3 नमक                 स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले गेहूं का आटा, नमक, तेल डालकर पानी से आटा गूंथ लें। अब आटे को 30 मिनट के लिए रख दीजिए

स्टेप 2

अब एक छोटी कटोरी में मक्खन डालकर धीमी आंच पर गर्म करें, इसमें अदरक, मिर्च और कटा हुआ लहसुन डालें।

स्टेप 3

अब आटे की लोई बनाकर उसे बेल लें। अपनी रोटी पर मक्खन का मिश्रण डालें और पूरे बेस को ढक दें। अब रोटी को बंद करके एक बार फिर बेल लें

स्टेप 4

फिर एक गर्म तवे पर तंदूरी लहसुन की रोटी को सेंक कर,अपने पसंदीदा सब्जी के साथ परोसें।