Bajra Methi Poori : घर पर बनाएं स्वाद में लजीज और हेल्दी बाजरा मेथी पूरी

By Shivam Yadav

June 27, 2024

पूड़ी खाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन अगर पूड़ी टेस्टी और हेल्दी हो तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। तो आइए जानते है आज हेल्दी और टेस्टी बाजरा मेथी के मिश्रण से बनी पूड़ी के बारे में, ये राजस्थान में बहुत शौक से खाई जाती है।  आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

बाजरे का आटा              2 कप अदरक लहसुन पेस्ट       ½  टेबल स्पून मेथी के पत्ते                   ½ कप (बारीक कटे) तिल                             1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर                 ½ टी स्पून धनिया जीरा पाउडर        1 टी स्पून सूखा आम पाउडर          ½ टी स्पून तेल                              4 टेबल स्पून चीनी                            ¼ टी स्पून नमक                           स्वादानुसार

स्टेप 1

एक बड़ी कटोरी में सभी सामग्री को मिलाएं, अब इसमें पानी डालकर आटे को गूंथ लें।

स्टेप 2

गीले मलमल के कपड़े पर तेल लगाएँ और हाथ की मदद से मध्यम आकार की पूड़ी बनाएँ।

स्टेप 3

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। पूरी को प्लास्टिक से निकालकर तुरंत गरम तेल में डालें।

स्टेप 4

धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक तलें। आपकी बाजरा मेथी की पूड़ी बनकर तैयार है, आप इसे सर्व कर सकते हैं।