Dalia Upma: सुबह नाश्ते में बनाएं दलिया उपमा और दिन भर रहे फ्रेश

By Shivam Yadav

July 27, 2024

दलिया उपमा एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट है, जो फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें तेल और मसालों का कम इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

दलिया                 1 कप घी                       1 टेबल स्पून पानी                    2 कप जीरा                    1 टी स्पून तेल                     1 टेबल स्पून हींग                     ¼ टी स्पून आलू                    1 (टुकड़ों में कटा) हरी मटर               3 टेबल स्पून प्याज                   1 शिमला मिर्च          1 गाजर                  1 हरी मिर्च              2 गोभी                  1 नमक                  स्वादानुसार चिली फ्लेक्स        ½ टेबल स्पून भाजी मसाला        1 टेबल स्पून हरा धनिया            1 टेबल स्पून

स्टेप 1

प्याज़ को लम्बाई में काट लें,अन्य सामग्री ले। कुकर में घी पिघलाएं, इसमें दलिया डालकर अच्छी खुशबु आने तक रोस्ट करें। अब पानी डालें और ढक्कन बंद कर 1 सीटी आने तक पकाएं।

स्टेप 2

भाप निकल जाने पर दलिया को एक प्लेट में फैला लें, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और गाजर को चॉपर में बारीक़ काट लें, एक पैन में तेल गर्म करें, हींग और जीरा डालकर चटका लें।

स्टेप 3

अब प्याज़ डालें और गुलाबी होने तक मिलाएं, अब आलू और चौप की हुई सब्जियाँ डालें, फिर मटर मिलाएं।  नमक डालकर कुछ देर ढककर आलू के गलने तक पकाएं, अब पेपर पाउडर, चिली फ्लेक्स मिलाएं।

स्टेप 4

अब पका हुआ दलिया मिलाएं और सब्जियों के साथ अच्छे से मिक्स करें,आखिर में पावभाजी मसाला डालें और मिलाएं। टेस्टी दलिया उपमा तैयार है, ब्रेकफास्ट में सर्व कीजिये।