Kuttu Paratha: सावन के सोमवार को व्रत में बनाए कुट्टू आटे का पराठा और व्रत में खुद को रखें फ्रेश

By Shivam Yadav

August 12, 2024

ज्यादातर घरों में रोज सुबह के नाश्ते में पराठा ही बनाया जाता है। आप पराठे गोभी, आलू, प्याज व मटर के बना सकते हैं। हर पराठे का अपना अलग स्वाद होता है लेकिन अब व्रत में भी स्वादिष्ट पराठे का मजा ले सकते हैं। जी हां अब आप कुट्टू के आटे का स्वादिष्ट पराठा बनाकर व्रत के दौरान खा सकते हैं।

सामग्री

कुट्टू आटा                      1 कप सिंघाड़े का आटा               1 अरबी (उबाल कर)             ½ किलो सेंधा नमक                      1 टी स्पून पानी                              1 कप घी                                 2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले दोनों प्रकार के आटे को मिक्स कर लें और फिर इसमें उबली हुई अरबी और पानी को मिलाकर आटा गूंथ लें।

स्टेप 2

अरबी आटे को जोड़ने में मदद करेगी और पानी जरूरत के हिसाब से मिलाएं।

स्टेप 3

पराठे बनाने से पहले आटे को लगभग 30 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब आटे की लोई बनाकर बेल लें।

स्टेप 4

इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन पर पराठे बनाएं उससे पराठे पर घी कम लगेगा। हल्की आंच पर पराठो को सेक लें, अब गर्मगर्मा पराठे को चाय के साथ सर्व करें।