Doi Potol : घर पर बनाइए मसालेदार टेस्टी परवल से बनी बंगाली डिश दोई पोटल

By Shivam Yadav

July 26, 2024

बंगाली दोई पोटोल रेसिपी गाढ़ी दही वाली ग्रेवी में परवल की सब्जी है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें कम से कम मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं, फिर भी यह बहुत स्वादिष्ट लगती है। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे

सामग्री

परवल                  250 ग्राम प्याज                   2 लहसुन                 6 कली हरी मिर्च               2 अदरक                 1 टुकड़ा दही                     1 कप धनिया पाउडर        1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर    1 टी स्पून जीरा पाउडर          1 टी स्पून हल्दी पाउडर         1 टी स्पून नमक                   स्वादानुसार चीनी                   1 टेबल स्पून लौंग                    2 इलायची               2 तेल                     2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले परवल को चाकू से घिस ले, फिर उसमें चीरा लगाकर प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को काटकर मिक्सी में ग्रैंड कर ले। दही को अच्छी तरह फेंट लेंं, परवल में हल्दी और नमक लगाकर 15 मिनट तक रख दें।

स्टेप 2

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उन परवल को अच्छी तरह फ्राई कर ले। अब इसी तेल में लौंग, दालचीनी, इलायची और जीरा का छौंक लगाएं फिर इसमें पीसे हुए मसाले डाल दें और अच्छी तरह फ्राई करें।

स्टेप 3

इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और नमक डाल दें और जब मसाला पक जाए और तेल छोड़ने लगे तब इसमें दही डालेंं और अच्छी तरह मिक्स कर लें।

स्टेप 4

जब मसाला दही के साथ अच्छी तरह पक जाए तब उसमें एक कप पानी डालकर उबालें और इसमें फ्राइड किए हुए परवल डाल दें और धीमी आंच पर ढक कर पकाएं। आपका दोई पोटल तैयार है, आप सर्व कर सकते हैं।