Amritsari paneer Pakoda: बारिश के इस सुहावने और खूबसूरत मौसम में बनाएं अमृतसरी पनीर पकौड़ा

By Shivam Yadav

September 13, 2024

बारिश का मौसम हो और पकौड़े ना हो ऐसा होना ही संभव नहीं है। तो बारिश के इस मौसम में हर तरह के पकौड़े खाकर बार हो गए है तो एक बार जरूर ट्राई करें अमृतसर के मशहूर पनीर पकौड़े। अमृतसरी व्यंजन के लिए यह पनीर पकौड़ा रेसिपी आपको अपने अगले टी टाइम स्नैक के रूप में आज़माने की ज़रूरत है।

सामग्री

2 टेबल स्पून               बेसन 2 टेबल स्पून              चावल का आटा 2 टेबल स्पून               मैदा एक चुटकी                 हींग 1/2 टी स्पून               अजवायन 1 टी स्पून                  अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून               हल्दी पाउडर 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून               नींबू का रस स्वादानुसार                 नमक पानी 500 ग्राम                   पनीर 1 टी स्पून                   सूखा आम पाउडर

स्टेप 1

बेसन को एक बड़े बाउल में निकाल लीजिये, इसमें चावल का आटा, मैदा, हींग, अजवायन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, नमक, पानी डाल कर मिला दीजिये। इसे मिलाकर एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

अब, पनीर ले उसके ऊपर नमक डाल कर मिला दीजिये। पनीर के टुकड़ों को बेसन बैटर में डुबोकर डीप फ्राई करें।

स्टेप 3

इसे तेज आंच पर फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 4

आपके पनीर के पकोड़े तैयार हैं। इसे थोड़े से सूखे आम के पाउडर से गार्निश करके सर्व करें।