Bihari Aloo Chokha : बिहारी स्टाइल में बनाइए आलू चोखा जो भोजन को बनाए और भी स्वादिष्ट

By Shivam Yadav

October 6, 2024

स्वादिष्ट मसालों के मिश्रण में मसले हुए आलू और भुने हुए टमाटर का मिश्रण, यह बिहारी आलू चोखा रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट है। अधिकतर इसको लिट्टी के साथ खाया जाता है, आप इसे रोटी या पराठे के साथ भी खा सकते हैं। तो आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

3                         आलू 2                         टमाटर 1                         प्याज 1/2 कप                हरा धनिया 1 टी स्पून              लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून              जीरा पाउडर 1 टी स्पून              धनिया पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले कुछ आलू लेकर उन्हें उबाल लें। तब तक एक पैन में टमाटर भूनें। और प्याज और हरा धनिया को बारीक काट लें।

स्टेप 2

अब आलू उबलने के बाद आलू को ठंडा होने दें, फिर भुने हुए टमाटर के साथ अच्छे से मैश कर लें।

स्टेप 3

इसके बाद में नमक, चिली फलेक्स, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और कटा हुआ प्याज और धनिया डालें।

स्टेप 4

इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अंत में हल्का सरसों का तेल मिला लें और इसको रोटी के साथ सर्व करें।