Golden Coin Egg : वीकेंड पर बनाएं अंडे से बनी स्पेशल डिश गोल्डन कॉइन एग

By Shivam Yadav 

July 14, 2024

उबले अंडे को गोल टुकड़ों में काट लें, कॉर्न स्टार्च में लपेट कर मक्खन और अदरक-लहसुन के पेस्ट में सुनहरा भूरा होने तक तलें। गोल्डन कॉइन एग खाने में बहुत टेस्टी डिश है, आप अपने मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए यह रेसिपी बना सकते हैं, आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

अंडे                     2 (बॉयल) नमक                  1 टी स्पून अदरक                1 टी स्पून लहसुन                2 कली (बारीक कटी) चिली फ्लेक्स        1 टी स्पून सोया सॉस           1 टी स्पून टोमैटो केचअप      1 टेबल स्पून कार्न स्टार्च            2 टी स्पून तिल                   1 टी स्पून तेल                    5 टेबल स्पून मक्खन               1 टेबल स्पून

स्टेप 1

उबले अंडे को गोल टुकड़ों में काट लें, कॉर्न स्टार्च में कोट करें।

स्टेप 2

कोट किए हुए अंडों को मक्खन में दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। इस स्तर पर अंडे सोने के सिक्कों की तरह दिखने लगेंगे।

स्टेप 3

इसके बाद पैन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और पेस्ट पकने तक भूनें। चिली फ्लेक्स, टोमैटो सॉस, चिली सॉस और सोया सॉस डालें।

स्टेप 1

आप अपने मनचाहे तिल भी डाल सकते हैं। नमक डालें और अंडे को अच्छी तरह टॉस करें।  गोल्डन कॉइन एग्स तैयार हैं, आप इसे सर्व कर सकते हैं।