Gular Sabji : घर पर बनाएं गूलर की हेल्दी डिश, खाते ही उंगलिया चाटते रह जाएंगे मेहमान

By Shivam Yadav

September 18, 2024

अगर आप साधारण सब्जियों को रोज-रोज खाकर थक गए हैं, तो आज देसी फल गूलर की सब्जी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। यह फल स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी काफी फायदेंमंद है। यह फल आपको गांव में आसानी से मिल जाएगा। आज हम आपको गूलर की सब्जी की स्वादिष्ट रेसिपी बताते हैं

सामग्री

गूलर                          500 ग्राम प्याज                         2 टमाटर                        4 जीरा                          1/2 टी स्पून अदरक                      1 इंच टुकड़ा लहसुन                      4 कलियां हल्दी                        1/2 टी स्पून धनिया पाउडर             2 टी स्पून हरी मिर्च                    2 काली मिर्च पाउडर       1/2 टी स्पून तेल                          2 टेबल स्पून नमक                       स्वादानुसार

स्टेप 1

गूलर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गूलर को धुलकर अच्छे से साफ करके काट लें। अब गूलर के टुकड़ों को पानी में डालकर पकने के लिए रख दें। इसके बाद गूलर को छानकर दूसरे बर्तन में निकालकर पानी सूखने के लिए रख दें।

स्टेप 2

अब कहाड़ी में तेल डालकर गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद जीरा, लहसुन, हरी मिर्च को कुछ सेकंड के लिए भून लें। इसके बाद बारीक कटी प्याज डालकर लाइट ब्राउन होने तक भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक चलाएं। आखिर में उबले हुए गूलर डालकर मसाले में अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं।

स्टेप 4

इसके बाद सब्जी को प्लेट से ढककर 4-5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। गैस बंद कर दें। अब आपकी टेस्टी गूलर की सब्जी बनकर तैयार है।