Kashmir special: ठंडी वादियों में उठाए कश्मीर के फेमस डिश का मजा

By AYUSH RAJ

October 29th, 2023

धरती का स्वर्ग कश्मीर और वहां आने वाले टूरिस्ट को अच्छे खान पान में कोई दिक्कत नही होती। कश्मीर अपने लजीज खानपान के लिए वर्ल्ड फेमस है जिसका आनंद आप ले सकते है। तो चलिए आज आपको कश्मीर के कुछ लजीज डिश के बारे में बताते है

कश्मीरी राजमा

कश्मीर का राजमा अपने स्वाद के लिए पूरे देश में फेमस है आप राजमा को पराठा, पुलाव के साथ खा सकते है।

कश्मीरी दम आलू

कश्मीर का सबसे ट्रेडिशनल डिश है कश्मीर दम आलू। कश्मीर के इस फेमस डिश का आनंद आप देशभर में उठा सकते है

मोदक पुलाव 

मोदक पुलाव कश्मीर का फेमस शाकाहारी डिश है। केसर, दूध,घी और दालचीनी से इसको बनाया जाता है।

शब डीग

शब डीग जम्मू कश्मीर का एक फेमस नॉन वेजिटेरियन डिश है मगर इसको बनाने में काफी समय लगता है। शब डीग को कश्मीर के घर घर में पसंद किया जाता है

कश्मीरी गाद

कश्मीरी गाद विशेषकर ठंड के मौसम में बनाया जाता है। यह कश्मीर के त्यौहारों में बनाए जाने वाला स्पेशल डिश है

Image credit - pinterest