Italian food : भारत में पसंद किए जाते है ये 5 इटालियन डिश ट्राई करें।

By AYUSH RAJ

Oct 20, 2023

इटालियन डिश का खुमार इन दिनों सबसे ज़्यादा भारत में देखा जा रहा है। अलग अलग तरह के वैरायटी से भरपूर ये डिश खासकर युवा वर्ग को सबसे ज़्यादा पसंद है। भारत में भी अब इटालियन डिश की खूब मांग है, तो आइए हम आपको बताते है ऐसे ही कुछ फेमस 5 इटालियन डिश के नाम।

 पिज्जा

पिज्जा भारत का सबसे लोकप्रिय इटालियन फूड है जिसे लगभग हर उम्र के लोग अब पसंद करते है। मैदा और चीज से बनने वाला पिज्जा अलग अलग स्वाद और वैरायटी में मिलता है।

पास्ता कार्बोनारा

यह एक पास्ता है जो क्रीमी फ्लेवर में होता है। इटालियन डिश होने के बावजूद ये भारत में अब लगभग हर इलाकों में आपको खाने को मिल जायेगा।

मशरूम रिसोतो

 रिसोतो चावल से बनती है जिसे अगर आपके घर में चावल बच जाए तो उसका उपयोग करके मशरूम मिला कर बना सकते है। यह एक इटालियन डिश है जो आसानी से बनाया जा सकता हैं।

Image credit - Recipe critic

ब्रुशेटा

यह एक इटालियन स्नैक्स डिश है जिसको बनाना बहुत आसान है। ब्रेड को काट कर उसमें टमाटर ,लहसुन और मशरूम मिला कर आप नाश्ते के रूप में खा सकते है।

Image credit - Swissmilkk

लजानिया 

लजानिया एक इटालियन  डिश है। जिसको खाने का मजा आपको रेस्टोरेंट में ज्यादा आएगा। इसको कई फ्लेवर से बनाया जा सकता है। इसमें चीज, सॉस,वेजीटेबल और व्हाइट सॉस से लेकर तैयार किया जाता है। यह बहुत ही टेस्टी लगता है।

Image credit -  majonez