इन 5 चीजों को करें डाइट में शामिल, दांत रहेंगे हमेशा हेल्दी

By Roshni Jaiswal

February 29, 2024

गलत खानपान की वजह से दांत जल्द ही कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने दांतों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए इन 5 चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे दांत हमेशा हेल्दी और मजबूत रहेंगे। तो आईए जानते हैं इन 5 चीजों के बारे में

डेयरी प्रोडक्ट

दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट का रोजाना सेवन करने से दांत हेल्दी और मजबूत होते हैं। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

बादाम

बादाम खाने से दांत स्वस्थ और मजबूत होते हैं। दांतों को हेल्दी रखने के लिए बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

पानी

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए पानी का सेवन सबसे ज्यादा करें। यह दांतों की कैविटी में जमी गंदगी को साफ कर देता है।

फल

सेब, गाजर, संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इनका सेवन करने से दांत हेल्दी रहते है।

सब्जियां

दांतों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो कैल्शियम से भरपूर पत्तेदार सब्जियां को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।