Fiber Foods: फाइबर से भरपूर इन 5 फूड्स को ब्रेकफास्ट में जरूर करें शामिल

By Roshni Jaiswal 

October 17, 2024

हमारे शरीर के लिए फाइबर बहुत जरूरी होता है। ऐसे में, आप भी अपने ब्रेकफास्ट में फाइबर से भरपूर इन 5 फूड्स को जरूर शामिल करें। फाइबर से भरपूर इन फूड्स को खाने से पाचन की समस्या से राहत मिलती है। तो आईए जानते हैं फाइबर से भरपूर इन 5 फूड्स के बारे मे

ओट्स

आप भी सुबह के नाश्ते में आप ओट्स को जरूर शामिल करें। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जिसे खाने से पाचन और बढ़ते वजन की समस्या से राहत मिलती है।

गेंहू के आटे की रोटी

फाइबर से भरपूर गेहूं के आटे की रोटी को अपने ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें। ब्रेकफास्ट में गेहूं के आटे की रोटी खाने से पेट की समस्या से राहत मिलती है।

दलिया

गेंहू का दलिया फाइबर से भरपूर होता है। सुबह के नाश्ते में आप दलिया का सेवन जरूर करें। दलिया खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

स्प्राउट्स

सुबह के नाश्ते में आप चना, मूंग, राजमा के स्प्राउट्स खा सकते है। ये स्प्राउट्स फाइबर से भरपूर होते है, जिसे खाने से कब्ज और बढ़ते वजन की समस्या से राहत मिलती है।

फल

केला, पपीता, अमरूद, स्ट्रॉबेरी या नाशपाती जैसे फल जो फाइबर युक्त होते है, उन्हें आप अपनी ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें।