Kadhi Recipe: सर्दियों में बनाएं शरीर को गर्माहट देने वाली बेसन और दही से बनी खट्टी कढ़ी

By Shivam Yadav

February 9, 2025

अगर आप कुछ खट्टा खाना चाहते है तो आप दही और बेसन से बनी कढ़ी ट्राई कर सकते है। संडे के दिन इसको अपने लंच में चावल के साथ खाने पर आपका दिन बेहद खुशनुमा हो जाएगा, हमारे द्वारा बताई विधि से आप इसको आसानी से बना सकते है

सामग्री

2 कप                       खट्टा दही 2 टेबल स्पून               बेसन 4 कप                       पानी 1/4 टी स्पून                हींग 1 टेबल स्पून               नमक 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर 1/4 टी स्पून               दालचीनी पाउडर 2-3 टेबल स्पून            चीनी 2 टेबल स्पून                तेल 2 टी स्पून                  सरसों के दाने 10                          कढ़ीपत्ता 4 साबुत                    लाल मिर्च 2 टेबल स्पून              हरा धनिया

स्टेप 1

सबसे पहले दही को अच्छी फेंटे जब तक वह स्मूद न हो जाए, इसमें बेसन मिलाएं, इसे दोबारा अच्छे से फेंटें ताकि यह स्मूद हो जाए। इसमें हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर, चीनी और पानी डालें।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें।

स्टेप 3

जब ये साबुत मसाले चटकने लगे तो इसमें दही का मिश्रण डालें, तेज आंच पर इसे पकाएं और उबाल आने दें।

स्टेप 4

अब आंच को धीमा कर दें और कढ़ी को 15 मिनट के लिए ऐसे ही पकाएं, हरा धनिये से गार्निश करने के बाद गुजराती कढ़ी को गर्मागर्म सर्व करें।