Mooli ki Sabji : इस तरह बनाइए पेट के लिए लाभदायक मूली की सब्जी, जो स्वादिष्ट भी हो भरपूर

By Shivam Yadav

October 19, 2024

सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं। जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का भी ख्याल रखती हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है मूली। अक्सर लोग इसका उपयोग सलाद के रूप में करते हैं। आप मूली का इस्तेमाल कर कई तरह की डिशेज बना सकते हैं। आइए जानते हैं मूली की सब्जी कैसे बनाएं

सामग्री

मूली                             2 (कटी हुई) तेल                              2 टेबल स्पून जीरा                             1 टी स्पून हल्दी पाउडर                    1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर              1 टी स्पून नमक                             स्वादानुसार हरा धनिया                       2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम तेल में जीरा डालें और उसे चटकने दें।

स्टेप 2

अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें, फिर तुरंत कटी हुई मूली डालें।

स्टेप 3

इसके बाद मूली को अच्छी तरह से मिलाएं और नमक डालकर ढककर 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें।

स्टेप 4

जब मूली नरम हो जाए, तो आंच बंद करें और हरे धनिये से सजाकर गरमा-गरम परोसें।