Chilli Garlic Paneer: बरसात के इस सुहाने मौसम में शाम का नाश्ता करें स्वादिष्ट चिली गार्लिक पनीर के साथ

By Shivam Yadav

September 18, 2024

अगर आप इस सुहाने मौसम का आनंद लेना चाहते और आप मसालेदार स्नैक्स खाने के शौक़ीन हैं, तो यह चिली गार्लिक पनीर रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। इसको आप पुदीना की चटनी के साथ परोस सकते हैं। आइए जानते है इसको आसानी से कैसे बना सकते है

सामग्री

200 ग्राम                   पनीर 2                             हरी मिर्च 2 टेबल स्पून               मिर्च लहसुन पेस्ट 2 टेबल स्पून              ऑलिव ऑयल 3                             लहसुन की कलियां 1/4 कप                    दही 1/2 टी स्पून                गरम मसाला 1 टी स्पून                  अमचूर पाउडर 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार                 नमक

स्टेप 1

सबसे पहले पनीर को धुल लें, और फिर इसे छोटे छोटे क्यूब्स में काट लें।

स्टेप 2

इसके बाद पनीर क्यूब्स को दही, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक में मैरीनेट करें।

स्टेप 3

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और फिर इसमें मिर्च लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और लहसुन को भूनें।

स्टेप 4

अब अंत में मैरीनेट किए हुए पनीर क्यूब्स को कढ़ाई में डालें और पनीर के पकने तक भूनें। इस तरह चिली गार्लिक पनीर तैयार है, पुदीना चटनी के साथ सर्व करें।