Navratri Special: इस नवरात्रि व्रत में फलाहार करें मखाने से बनी बेहतरीन स्वाद वाली खिचड़ी से

By Shivam Yadav 

October 3, 2024

व्रत में किस तरह का फलाहार करें ये बहुत बड़ी समस्या होती है लेकिन हम आपकी इस समस्या का इलाज लाएं और आपको बताते है मखाने वाली खिचड़ी के बारे में। मखाने को पकाने में मुश्किल से ही समय लगता है, इसलिए जब भूख अपने चरम पर होती है तो शाम की पूजा के बाद मखाने को जल्दी बनाने की यह एकदम सही रेसिपी है।

सामग्री

2 कप                         मखाना (भिगोया हुआ) 1 कप                         उबले आलू स्वादानुसार                   सेंधा नमक स्वादानुसार                   लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून                 जीरा 4 टेबल स्पून                 मूंगफली 2                               हरी मिर्च (बारीक कटी) 1/2 टी स्पून                  आम का पाउडर 3 टेबल स्पून                  घी

स्टेप 1

सबसे पहले मखानों को कम से कम 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, और फिर उबले हुए आलू को छोटे क्यूब्स में काट लें।

स्टेप 2

इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें, घी गर्म होने पर इसमें जीरा डालकर भून लें। जब ये चटकने लगे तो इसमें हरी मिर्च और मूंगफली डालकर भून लें।

स्टेप 3

इसके बाद आलू को पैन में डालकर अच्छे से भून लें। अब इसमें मखाना, नमक, लाल मिर्च पाउडर और आमचूर पाउडर डालें।

स्टेप 4

इसको अच्छी तरह मिलाते हुए, 5 मिनट तक पकाएं। और अंत में इसको बड़ी कटोरी में निकालकर गर्म गर्म सर्व करें।