methi paratha

Methi Paratha: ऐसी सर्दी में सुबह के नाश्ते में मेथी पराठे से बेहतर कुछ और हो सकता है भला

By Shivam Yadav 

January 15, 2025

Logo_96X96_transparent (1)
methi-parathas-e1722869729680-720x720

सर्दियों के मौसम में हम सभी पराठे शौक से खाते हैं, वैसे तो अमूमन हम आलू या प्याज से बना पराठा खाना पसंद करते लेकिन आज ट्राई करें मेथी पराठा। ये सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होते है। इसको सुबह सुबह खाने से पेट भी अच्छा रहता है। आइए जानते हैं इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

aloo-methi-parathas_dsc5258-(22)-10-153481_hindi

सामग्री

1 कप                         मेथी के पत्ते 100 ग्राम                     पनीर 2 कप                         आटा 1 टी स्पून                     जीरा पाउडर 1 टी स्पून                     हरी मिर्च (कटी हुई) 1/2 टी स्पून                  हल्दी पाउडर स्वादानुसार                   नमक 2 टेबल स्पून                 तेल

Methi-paneer-paratha_2022

स्टेप 1

सबसे पहले आटे में नमक, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डालें। फिर उसमें मेथी के पत्ते और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

cropped-methi-paratha-.jpeg

स्टेप 2

इसके बाद आटा गूंथने के बाद उसे छोटे-छोटे भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग से लोई बना लें।

Methi_(fenugreek)_parathas

स्टेप 3

अब लोई को थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेलन से बेल लें। बेलते समय ध्यान रखें कि पराठा न ज्यादा मोटा हो और न ज्यादा पतला। अंत में तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालें।

parathaaa 2

स्टेप 4

जब पराठे के ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले बनने लगे, तो उसे पलटकर थोड़ा सा घी या तेल लगाकर दूसरी तरफ भी सेंकें। फिर दूसरी तरफ भी घी लगाकर इसे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। अब तैयार मेथी पनीर पराठा को दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

neem (1)