Independence Day Special: आजादी के महोत्सव की शुरुआत कुछ टेस्टी खाने से करनी तो ट्राई करें तिरंगा कटलेट

By Shivam Yadav

August 15, 2024

वैसे तो स्वतंत्रता दिवस पर ज्यादातर लोग घर पर बैठ कर प्रधानमंत्री का भाषण सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो अलग तरीके से अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस भी मना सकते हैं और साथ में अपने बच्चों को खुश भी कर सकते हैं। दरअसल, आज के हम आपको तिरंगा कटलेट बनाना सिखाएंगे, ताकि आप अलग तरह से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकें

सामग्री

1 किलो               आलू 1 किलो               मटर के दाने 1/2 किलो             छेना 1 बड़ा चम्मच         मैदा 200 ग्राम              ब्रेडक्रम्स 6 चम्मच               नमक 3 चम्मच               अमचूर 1 चम्मच              लालमिर्च 1/2 चम्मच           हल्दी 2 चम्मच             गर्म मसाला 1 चुटकी             हींग 2 चम्मच             नींबू का रस 1 चम्मच             चीनी 2 इंच                अदरक 10                   हरी मिर्च 4 चम्मच            तेल

स्टेप 1

सबसे पहले आलू को उबालकर, मैश कर लें। उसमें नमक, लालमिर्च और नींबू का रस मिला लें। छेने में नमक, हल्दी, महीन कटी अदरक और कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। मटर के दानों को उबालकर मोटा पीस लें।

स्टेप 2

इसके बाद किसी बर्तन में मटर को 1 चम्मच नमक, गर्म मसाला, हींग, अमचूर और चीनी देकर 3-4 मिनट तक सेंक लें। अब कटलेट के तीनों सामान अलग-अलग तैयार हैं।

स्टेप 3

अब छेना, आलू और मटर अलग-अलग 15-15 भागों में काट लें। छेने को अंडे के आकार में बना लें। इसके बाद मटर को हाथ से पूड़ी-सी बनाकर छेने पर अच्छी तरह लपेटें, फिर इसके ऊपर आलू की पूड़ी बनाकर लपेटें।

स्टेप 4

अंत में मैदे को पानी में घोलकर इसे कटलेट के चारों ओर लगाकर ब्रेड क्रम्बस में अच्छी तरह लपेटकर तेज आंच में तलें। कुछ ठंडा होने पर इन्हें तेज चाकू से बीचोबीच काटें। अब आप इन्हे  टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।