Methi Turmeric Tea : शरीर के मोटापे को कम करना चाहते हैं तो पिएं मेथी हल्दी से बनी चाय

By Shivam Yadav

July 18, 2024

सुबह सुबह चाय पीना तो सभी को पसंद होता है लेकिन अगर आप शरीर के मोटापे से परेशान है तो आप नॉर्मल चाय की जगह मेथी हल्दी से बनी चाय पी सकते है, जो आपके मोटापे को कम करने में मददगार साबित होगी। इस चाय का सेवन करने से आपको बदलते मौसम की बीमारियों से भी राहत मिलती है

सामग्री

मेथी                    1 टी स्पून हल्दी                   ½ टी स्पून पानी                   1 कप शहद                    स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें। इसमें मेथी पाउडर डालें और कुछ मिनट तक उबलने दें।

स्टेप 2

अब इसमें हल्दी डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएँ। इसके बाद पैन को आंच से उतार लें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें।

स्टेप 3

चाय को छलनी की सहायता से कप में छान लें। अब आप मिठास के लिए इस समय इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

स्टेप 4

अच्छी तरह से हिलाएं और मेथी हल्दी चाय के अपने गर्म कप का आनंद लें।