Cabbage Poriyal: घर वालो के लिए कुछ टेस्टी बनाना चाहते है तो बनाए साउथ इंडियन डिश गोभी पोरियल

By Shivam Yadav

August 9, 2024

अगर आप अपने घर वालों के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको एक बेहतरीन डिश के बारे में बताते है यह डिश पत्तागोभी, दाल और नारियल के इस्तेमाल से बनाई जा सकती है। यह ख़ासतौर से दक्षिणी भाग की डिश है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

पत्तागोभी                1 चना दाल                1 टेबल स्पून राई                        1 टी स्पून उड़द दाल                1 टेबल स्पून करीपत्ता                  2 हरी मिर्च                  2 (बारीक कटी) हल्दी पाउडर             1 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार तेल                         टेबल स्पून धनिया                     2 टेबल स्पून नारियल                   1 टुकड़ा (कद्दूकस किया)

स्टेप 1

पत्तागोभी को अच्छी तरह साफ करके काट लें। इसके बाद हरी मिर्च और धनिया को साफ करके काट लें।

स्टेप 2

फिर एक पैन में तेल को गर्म करके उसमें राई, चना दाल और उड़द की दाल एक-एक करके डालें। हल्का भून लेने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च, पत्तागोभी और धनिया पत्ती डालें।

स्टेप 3

हल्की आंच पर एक मिनट के लिए इसे चलाते रहे। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर दो मिनट तक चलाए।

स्टेप 4

आखिर में इसके ऊपर कद्दूकस हुआ नारियल और धनिया पत्ती डाल दें, आपकी गोभी पोरियल डिश बनकर तैयार है आप इसे सर्व कर सकते है