Mushroom Fry: बिना झंझट के आसानी से कुछ बनाना चाहते तो ट्राई करें मशरूम फ्राई

By Shivam Yadav

July 17, 2024

अगर आप बिना झंझट वाली रेसिपी की तलाश में हैं तो यह मशरूम फ्राई निश्चित रूप ट्राई करने लायक है। यह बरसात का मौसम, यह स्वादिष्ट डिश बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है जिसमें मशरूम को भारतीय मसालों में पकाया जाता है, आप इसे स्नैक्स के रूप में परोस सकते हैं या फिर लंच में भी खा सकते हैं। आइए जान लेते है इसको कैसे बनायेंगे

सामग्री

मशरुम                  250 ग्राम प्याज                    2 (बारीक कटा) हरी मिर्च                4 जीरा पाउडर           ½ टी स्पून हल्दी पाउडर           ½ टी स्पून काली मिर्च             ½ टी स्पून गरम मसाला         1 टी स्पून तेल                      2 टेबल स्पून नमक                    स्वादानुसार

स्टेप 1

एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें, फिर उसमे हरी मिर्च डालकर भूनें।

स्टेप 2

अब पैन में मशरूम डालें और तब तक पकाएं जब तक कि उसमें मशरुम तेल न छोड़ने लगे।

स्टेप 3

इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला ले।

स्टेप 4

अब मशरूम के हल्का सुनहरा होने के बाद इसको परोस सकते है, आपका मशरूम फ्राई तैयार है।