Healthy Breakfast: कम समय में कुछ हेल्दी नाश्ता बनाना है तो ट्राय करें सूजी और पोहा मिक्स नाश्ता

By Shivam Yadav

September 18, 2024

नाश्ते के लिए अक्सर हमारे पास ज्यादा समय नहीं होता है और इसी वजह से हम सेहत पर ध्यान न देकर कुछ भी जल्दबाजी में बनाकर खा लेते हैं या बाहर से आर्डर कर लेते हैं। वहीं सेहतमंद रहने के लिए डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। आइए हम आपको बताते है कम समय में बनने वाले हेल्दी नाश्ते के बारे में, इसके लिए आप सूजी और पोहे की मदद ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं हेल्दी नाश्ता बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

½ कप                     सूजी 2 कप                      पोहा 1 टी स्पून                 चीनी 1 टेबल स्पून             कुकिंग ऑयल ½ टी स्पून                जीरा स्वादअनुसार              नमक 2                            हरी मिर्च ½                          शिमला मिर्च ½                           गाजर 1 टी स्पून                 बेकिंग सोडा ½                          टमाटर 3 टेबल स्पून             दही

स्टेप 1

सबसे पहले एक ग्राइंडर में सूजी, दही, पोहा डालकर अच्छी तरह ग्राइंड करके पेस्ट तैयार करें।

स्टेप 2

इसके बाद इस पेस्ट को बाउल में डालकर अपनी पसंद की सब्जियां, नमक और मसाले डालें, और इस बैटर को मिक्स करने के बाद एक बर्तन में तेल लगाकर इसे स्टीम करें।

स्टेप 3

अब इसको स्टीम करने के बाद आप तवे में हल्का सा फ्राई कर लें। फ्राई करने के बाद यह खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

स्टेप 4

इसे आप अपनी पसंद की चटनी के साथ में परोस सकते हैं और स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं।