Oats Moong Daal Tikki : वजन कम करना चाहते है तो खाएं ओट्स और मूंग दाल से बनी टिक्की

By Shivam Yadav

June 29, 2024

यह कम समय में और आसानी से बनने वाली रेसिपी है, जो ओट्स, मूंग दाल और कुछ मसालों के साथ बनाई जाती है। ये खाने में बहुत टेस्टी होती है और हेल्दी भी होती है। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मूंग दाल                 1 कप ओट्स                    1 कप प्याज़                      1 (बारीक कटा) गाजर                     1 (कद्दूकस किया) दही                        2 टेबल स्पून गरम मसाला            1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर     1 टी स्पून तेल                        2 टेबल स्पून नमक                     स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर पानी में भिगो दें। अब इसे प्रेशर कुकर में पानी के साथ डालकर अच्छे से मैश करें और पकाएं।

स्टेप 2

ओट्स को एक पैन में डालें और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक भूनें। जब यह पक जाए, तो इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें और पीसकर दरदरा पाउडर बना लें।

स्टेप 3

एक कटोरे में दाल, गाजर, प्याज और तैयार ओट पाउडर डालें। इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और दही डालें। सभी चीजों को एक साथ मिलाकर चिकना आटा गूंथ लें।

स्टेप 4

आटे को बराबर आकार की लोइयां बनाकर टिक्की का आकार दें। एक पैन में तेल गरम करें और उस पर टिक्की रखें। उन्हें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। पलटें और दूसरी तरफ से भी पकाएँ। अब इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।