Weight loss Juice: तेजी से वजन करना चाहते हैं कम तो पिएं ये 5 ग्रीन जूस

By Roshni Jaiswal

September 3, 2024

आज के समय में बढ़ते वजन से हर कोई परेशान है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये 5 ग्रीन जूस जरूर पिएं। इन ग्रीन जूस को पीने से तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है। तो आईए जानते हैं इन 5 ग्रीन जूस के बारे में

लौकी का जूस

लौकी के जूस में फाइबर भरपूर और कैलोरी कम मात्रा होती है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और भूख कम लगती है, जिससे बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिलती है।

ग्रीन एप्पल जूस

हरे सेब का जूस पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। ग्रीन एप्पल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बढ़ते वजन को कम करने में मदद करते हैं।

खीरे का जूस

खीरे के जूस में पानी भरपूर मात्रा में होती है। जिसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और भूख कम लगती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

आंवला जूस

अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप रोज आंवला जूस में शहद मिलाकर पिएं। इसे पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

पालक का जूस

अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं तो पालक के जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। पालक का जूस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।