Pudina Raita: गर्मी में खुद को रखना है फ्रेश तो खाने में लें पुदीने का रायता

By Shivam Yadav

May 31, 2024

गर्मी के मौसम में दोपहर के भोजन में रायता हो तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है,  और उसमे भी अगर पुदीने का रायता हो तो और भी लाजवाब। पुदीने से बना रायता खाने से आपको गैस व एसिडिटी से भी राहत मिल जाएगी। तो आइए जानते है पुदीना रायता को घर पर बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

दही                     2 कप पुदीना                  ½ कप हरा धनिया            1 टेबल स्पून प्याज                   1 (बारीक कटा) हरी मिर्च               2 (बारीक कटी) जीरा पाउडर          ½ टेबल स्पून लाल मिर्च             ¼ टेबल स्पून काली मिर्च            ¼ टेबल स्पून नमक                   स्वादानुसार

स्टेप 1

एक मिक्सर में पुदीना,हरा धनिया ओर हरी मिर्च को थोड़े से पानी के साथ पीस कर पेस्ट बना ले।

स्टेप 2

एक बड़ी कटोरी में दही को लेकर उसको फेंट लें। उसके बाद उस फेटे हुए दही में पुदीने का पेस्ट डाले ओर अच्छे से मिक्स करे।

स्टेप 3

अब कटा हुआ प्याज, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डालकर अच्छे से मिला लें। और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

स्टेप 4

कुछ समय बाद आप कटोरी को फ्रिज से निकाल लीजिए, अब आपका पुदीने का रायता बनकर तैयार है। आप इसे बिरयानी के साथ सर्व कर सकते हैं।