पाचन को रखना है दुरूरत तो खाएं फाइबर से भरपूर ये 5 फूड्स

By Roshni Jaiswal

May 30, 2024

अक्सर गलत खानपान की वजह से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्या होने लगती है। ऐसे में, अगर आप भी अपने पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो फाइबर से भरपूर इन 5 फूड्स का सेवन जरूर करें। तो आईए जानते हैं इन 5 फूड्स के बारे में

दाल

दाल, राजमा और चने फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है और शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है।

ब्रोकली और गाजर

फाइबर से भरपूर ब्रोकली और गाजर का सेवन करने से पाचन बेहतर होने के साथ शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

बादाम

बादाम फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से फाइबर की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

अमरूद और सेब

अमरूद और सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

गेंहू

गेहूं फाइबर से भरपूर होता है। गेहूं के आटे की रोटी खाने से पाचन बेहतर रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।