Cucumber Lemon Salad : शरीर को रखना है फ्रेश है तो ट्राई करें खीरा नींबू से बना सलाद

By Shivam Yadav 

October 3, 2024

यह एक त्वरित और आसान सलाद रेसिपी है, जो आपके आहार में एक अच्छा टेस्ट एड कर सकता है। इसको ट्राई करने से आपका शरीर दिन भर फ्रेश रहेगा और भोजन के साथ खाने से, भोजन का स्वाद भी बढ़ जाएगा। तो जान लीजिए इस टेस्टी सलाद को आसानी से कैसे बना सकते है

सामग्री

1                              खीरा (बारीक कटा) 1/2 टी स्पून                 जैतून का तेल ½ टी स्पून                   पुदीना 1 टेबल स्पून                 धनिया (कटा हुआ) स्वादानुसार                   नमक 1/2 टी स्पून                 काली मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून                नींबू का रस 2                              हरी मिर्च (बारीक कटी)

स्टेप 1

एक पैन में तेल गरम करें और उसमें खीरे के टुकड़े डालें। और तेज आंच पर दोनों तरफ से दो-तीन मिनट तक पकाएं।

स्टेप 2

इसके बाद इस मिश्रण में पुदीना और धनिया डालकर मिला लें।

स्टेप 3

अब नमक, काली मिर्च डालें, मिलाएँ और एक प्लेट में निकालकर इसमें नींबू का रस डालें और अंतिम मिश्रण तैयार करें।

स्टेप 4

इस तरह खीरा नींबू सलाद बनकर तैयार है, आप इसे तुरंत परोस सकते हैं या इसमें कुछ मिर्च के टुकड़े डालकर इसका आनंद ले सकते हैं।