Curd Rice: गर्मी में शरीर को रखना है फ्रेश तो दही चावल का सेवन करें

By Shivam Yadav

June 1, 2024

यह एक फेमस साउथ इंडियन डिश है। गर्मी के मौसम में ये बॉडी को फ्रेश रखता है। दही चावल कम मसालों से बनने वाला व्यंजन है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

चावल             2 कटोरी (पका हुआ) दही                2 कटोरी नमक              स्वादानुसार चना दाल          2 टेबल स्पून उड़द दाल         2 टेबल स्पून काला सरसो     1 टेबल स्पून करी पत्ता         10 सरसो तेल        1 टेबल स्पून लाल मिर्च         2 (खड़ी) अनार दाने        4 टेबल स्पून

स्टेप 1

एक बड़े बर्तन में चावल, दही और नमक तीनो को मिला लें।

स्टेप 2

अब एक पैन को गर्म करे और उसमें तेल डाल कर तेल के गर्म होने पर, पहले चना दाल, फिर उड़द दाल, फिर सरसों तब लाल मिर्च डालने के बाद करी पत्ता डालकर, धीमी आंच पर भूनें।

स्टेप 3

तड़का तैयार होने पर, दही चावल को ऊपर से डालकर ढक दें।

स्टेप 4

अब दही चावल को एक कटोरी में निकाल कर, अनार के दाने से सजा कर सर्व करें।