शरीर को हेल्दी बनाए रखना है तो नाश्ते में शामिल करे ये 5 डिश।

By AYUSH RAJ

October 21th, 2023

आज के समय में हेल्थ सही बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में कैसा खाना शरीर के लिए अच्छा होगा ये बड़ा सवाल है। तेल मसालों से दूर कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन जो हमारे हेल्थ के लिए अच्छा आईए उसी के बारे में कुछ जानकारी देते है।

दलिया 

दलिया सुबह सुबह नाश्ते के लिए खूब पसंद किया जाता है। दलिया आयरन और विटामिन बी का अच्छा स्रोत है जिसके कारण शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है।

केला

डाइट प्लान के अनुसार खाने वालों के लिए केला अच्छा ऑप्शन है जो खाली पेट खाने से आपको फायदा पहुंचाता है। अगर आप केला को दूध के साथ खाए तो ये शरीर के लिए लाभदायक रहता है।

 वेज सलाद

सुबह के नाश्ते में सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है। आप सीजनल फल और सब्जियों का सलाद बना कर सुबह में खा सकते है। इससे आपके हेल्थ को सही न्यूट्रीशन प्रदान होता है।

अंडा

सुबह नाश्ते में उबाले अंडा का सेवन आपके शरीर के सही होगा। जिम जाने वाले अधिकतर लोग सुबह में अंडे का इस्तेमाल करते है आप अंडे से अलग अलग तरह के डिश कम तेल के इस्तेमाल से बना सकते है। अंडा को हेल्दी फूड माना जाता है।

अंकुरित चना

सुबह सुबह अंकुरित किए हुए चना खाने से आपके शरीर को सही मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और मिनिरल्स मिलते है जो शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखते है। आपको सुबह में अंकुरित चना का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।