Payas Paneer : वीकेंड पर फैमिली को करना है इंप्रेस तो घर पर बनाएं पायस पनीर

By Shivam Yadav

June 1, 2024

वेजिटेरियन खाने वाले लोगो के बीच पनीर सबसे फेमस फूड है। हर कोई इसे अलग अलग तरीके से बनाता है कोई स्नैक्स तो कोई मेनकोर्स फूड में यूज करता है। आइए आज आपको बताते है पायस पनीर बनाने के तरीके के बारे में

सामग्री

पनीर                      200 ग्राम दूध                        500 ग्राम मिल्क पाउडर           1 कप चीनी                      ½ कप इलायची पाउडर        1 टी स्पून बादाम                    2 टी स्पून काजू                     2 टी स्पून

स्टेप 1

पहले दूध को एक पतीले में रखकर, हल्का गरम करे और मिल्क पाउडर को फेंट लीजिए, अब फिर से मिल्क पाउडर मिले हुए दूध को गैस पर चढाए और उबाल आने दे।

स्टेप 2

अब दूध को 10 मिनट तक पकाएं और उसके बाद उबलते हुए दूध में पनीर डाल दें।

स्टेप 3

अब चीनी डालकर लगभग 10 मिनट तक पकने दें। अब कटे हुए बादाम और हल्के भूने हुए काजू को इसमें डाल दें।

स्टेप 4

अब इसको फ्रिज में ठंडा होने रख दें। ठंडा होने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर इसको सर्व करे।