गर्मियों में पाना है ठंडक तो पुदीना से बने इन 4 डिश को जरूर करें ट्राई

By Roshni Jaiswal

June 16, 2024

गर्मियों में पुदीना बहुत ही फायदेमंद होता है। पुदीना की तासीर ठंडी होती है। अगर आप भी गर्मियों में ठंडक पाना चाहते हैं तो पुदीना से बने इन 4 डिश को जरूर ट्राई करें। इन डिश को खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। तो आईए जानते हैं पुदीना से बने 4 डिश के बारे में

पुदीने का पराठा

गर्मियों में आप पुदीना का पराठा बनाकर जरूर खाएं। पुदीना का पराठा खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

पुदीने का चावल

गर्मियों में पुदीने का चावल खाने से पेट में ठंडक मिलती है। साथ ही पुदीने का चावल खाने में बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है।

पुदीने का रायता

पुदीने का रायता गर्मियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए आप गर्मियों में पुदीने का रायता का सेवन जरूर करें।

पुदीने का आइसक्रीम

पुदीने का आइसक्रीम खाने से गर्मियों में शरीर को ठंडक मिलती है। पुदीने की आइसक्रीम को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।