Rajma Pakoda: बारिश के इस मौसम को एंजॉय करना है तो बनाएं राजमा पकौड़ा

By Shivam Yadav

July 11, 2024

बारिश के इस मौसम में चाय पकौड़े खाना सभी को पसंद होता है, ऐसे में अगर आप आलू और प्याज़ की पकौडे खा कर बोर हो गए हो तो आइए जानते है राजमा से बने पकौड़े के बारे में, ये बहुत टेस्टी स्टार्टर है। आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि के बारे

सामग्री

राजमा           250 ग्राम टमाटर            2 प्याज              1 हरी मिर्च         4 हरा धनिया     ½ कप नींबू रस          1 टेबल स्पून धनिया पाउडर 1 टी स्पून मिर्च पाउडर    ½ टी स्पून गरम मसाला    ½ टी स्पून ओट्स             2 टेबल स्पून ब्रेडक्रंब            30 ग्राम नमक               स्वादानुसार तेल                1 कप

स्टेप 1

राजमा को रात भर भिगो दें, इसके बाद इसे प्रेशर कुकर में उबाल लें।

स्टेप 2

अब राजमा को मैश करें और ओट्स और ब्रेड क्रम्ब्स को छोड़कर अन्य मसाले डालकर काफी अच्छी तरह मिलाकर रख लें।

स्टेप 3

इसके बाद इस मैश किए राजमा को छोटी गेंदों में आकार दें, क्रम्ब और ओट्स के मिश्रण में रोल करें।

स्टेप 1

अंत में तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें, टोमैटो कैचप या पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।