Sunday Special: संडे का आनंद लेना है तो सुबह के नाश्ते में बनाइए लौकी से बनी टेस्टी पकौड़ी

By Shivam Yadav

October 27, 2024

लौकी के पकोड़े बनाना आसान काम नहीं हैं, क्योंकि यह अंदर से कच्चे निकलते हैं। लेकिन अगर लौकी के पकोड़े को बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो यकीनन परफेक्ट स्वाद दिया जा सकता है। तो जान लीजिए इसको परफेक्ट तरीके से कैसे बना सकते हैं

सामग्री

लौकी                     1 (गोल कटे हुए पीस) बेसन                     1 कप नमक                     स्वादानुसार पानी                      जरूरत के हिसाब से अदरक                   1 इंच (कद्दूकस किया हुआ) हरी मिर्च                 4 (कटी हुई) तेल                       1 कप

स्टेप 1

सबसे पहले लौकी के छिलके उतार लें और गोल-गोल टुकड़ों में काट लें। फिर इसे बाद लौकी के टुकड़ों को पानी में भिगोकर सूखने के लिए रख दें।

स्टेप 2

एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च कटी हुई, हल्दी, नमक डाल कर मिक्स कर लें और पकौड़े का पेस्ट तैयार करें।

स्टेप 3

अब लौकी के पीस को बेसन वाले पेस्ट के साथ मिला दें। फिर कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें और जब तेल गर्म हो जाए, तो एक-एक करके लौकी के पीस डालकर पकौड़े तैयार कर लें।

स्टेप 4

जब पकौड़े दोनों तरफ से फ्राई हो जाएं, तो एक प्लेट में निकालकर चटनी के साथ सर्व करें।