Dal Fara : बरसात के इस मौसम में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन हो तो जरूर ट्राई करें दाल फरा

By Shivam Yadav

June 28, 2024

उत्तर भारत मे दाल पकौड़े की एक खास रेसिपी है। इस रेसिपी को दाल फरा कहते हैं। आज हम आपको डाल फरा की स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने ब्रेकफास्ट से लेकर लंच व डिनर में शामिल कर सकते हैं। आप इस रेसिपी को बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं

सामग्री

चना दाल                1 कटोरी हरी मिर्च                 2 जीरा                     1 टी स्पून आटा                     2 कटोरी नमक                     स्वादानुसार गरम मसाला            1 टी स्पून तेल                       2 टेबल स्पून करी पत्ता                6 अदरक                  1 छोटा टुकड़ा

स्टेप 1

सबसे पहले आटे में हल्का नमक डालकर, आटे को गूंथ लें।

स्टेप 2

अब मिक्सर जार में चना दाल, जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर बारीक पीस ले और कटी धनिया, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3

अब आटे से लोई तोड़ कर पूरी बना लें और चम्मच की सहायता से पूरी पर तैयार चना दाल के मिश्रण को फैलाएं और फरा की तरह मोड़ लें।

स्टेप 4

अब एक भगौने में पानी को खौला लें फिर एक जालीदार प्लेट रख कर सावधानी से सभी फरों को रखें और ढंक कर 7 से 8 मिनट तक मध्यम से तेज़ आंच पर पकाएं। आपके दाल फरा बनकर तैयार है।