Takatala Palak: बदलते मौसम में पौष्टिक पालक से बना कुछ खाना है तो घर पर बनाएं टकातला पालक डिश

By Shivam Yadav

September 21, 2024

यह पौष्टिक पालक की स्वादिष्ट रेसिपी एक महाराष्ट्रीयन व्यंजन है जो आपको बहुत पसंद आएगी। पालक को चना दाल, मूंगफली, बेसन, छाछ और मसालों के साथ पकाकर कढ़ी जैसा व्यंजन बनाया जाता है। पोषक तत्वों और स्वाद से भरपूर, इसका मज़ा किसी भी मौसम में लिया जा सकता है। जान लीजिए जिसको आसानी से कैसे बना सकते है।

सामग्री

2 कप                    पालक पत्ते (बारीक कटे) 2 टेबल स्पून            मूंगफली 1 टेबल स्पून            चना दाल 2 टेबल स्पून            बेसन 2 कप                    छाछ 1/2 टी स्पून            हल्दी पाउडर 1 टी स्पून               मिर्च पाउडर 2                          हरी मिर्च 1 टेबल स्पून            गुड़ 1 टी स्पून               चीनी स्वादानुसार              नमक तड़के के लिए: 1 टी स्पून                सरसों के बीज 1 टी स्पून                जीरा 2                           लाल मिर्च ¼ टी स्पून                हींग ½ टी स्पून                हल्दी पाउडर 1 टेबल स्पून             तेल

स्टेप 1

सबसे पहले मूंगफली और चना दाल को कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद बेसन, छाछ, हींग, हल्दी, मिर्च पाउडर और चीनी को एक साथ मिलाकर चिकना घोल बना लें।

स्टेप 2

फिर प्रेशर कुकर में भीगी हुई मूंगफली और दाल के साथ पालक और हरी मिर्च डालें। 1 कप पानी डालें और मध्यम आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएँ।

स्टेप 3

एक कढ़ाई में तैयार बेसन का घोल डालें और लगातार चलाते हुए लगभग 5 मिनट तक पकाएँ। जब यह गाढ़ा होने लगे, तो इसमें पका हुआ पालक का मिश्रण डालें। नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।

स्टेप 4

इसके साथ ही तेल गरम करके उसमें ऊपर बताई गई सामग्री डालकर तड़का तैयार कर लें। जब वे फूटने लगें, तो तड़के को तुरंत कढ़ाई में बेसन-पालक के मिश्रण के ऊपर डाल दें और स्टोव बंद कर दें। अब आप टकतला पालक को भाकरी चावल के साथ गरमागरम परोसें।