Matar_Samosa_Chaat_recipe-6

Samosa Chaat : शाम के नाश्ते में कुछ हल्का और चटपटा खाना है तो चटनी के साथ ट्राई करें समोसा चाट

By Shivam Yadav

December 6, 2024

Logo_96X96_transparent (1)
samosa chaat

नॉर्मल समोसा तो आपने बहुत बार खाया होगा, लेकिन समोसे की चाट भी आजकल बहुत पसंद की जाने लगी है। इसमें कुछ लोग सब्जी या छोले का प्रयोग भी करते है। आज इस तर्ज पर हम आपको समोसा चाट बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है

Chole-Samosa-Chaat

सामग्री

3                         समोसा (तले हुए) 1/2 कप                दही 2-3 टेबलस्पून         इमली की चटनी 2-3 टेबलस्पून         हरी चटनी 1/4 कप                उबले हुए आलू 1/4 कप                चना दाल 1/2 टी स्पून           चाट मसाला 1/2 टी स्पून           जीरा पाउडर 1/4 टी स्पून             काली मिर्च पाउडर 1/4 टी स्पून             नमक

Curd Samosa Chaat, Indian vegetarian snacks served with tamarind chutneys.

स्टेप 1

सबसे पहले तले हुए समोसे लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।

Samosa-Chaat-500x500

स्टेप 2

इसके बाद समोसा के टुकड़ों पर फेंटी हुई दही डालें। फिर इमली और हरी चटनी डालकर अच्छे से मिला लें।

Samosa-chaat-fa816d1

स्टेप 3

अब इसमें उबले आलू, उबली हुई चना दाल, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

Samosa chole chaat_ Easy samosa chaat recipe

स्टेप 4

अंत में ऊपर से ताज़ा धनिया पत्तियाँ डालकर सजाएं। अब आपका समोसा चाट तैयार है, गर्मागर्म परोसें और मजे लें।

neem (1)