Soya Chana Dal Bhurji : कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते है तो जरूर ट्राई करें सोया चना दाल से बनी भुर्जी

By Shivam Yadav

June 29, 2024

सोया चना दाल एक स्वादिष्ट रेसिपी है, इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है और इसे सोया, चना दाल और कुछ बुनियादी मसालों के साथ बनाया जाता है। आप इसे रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं। आइए जानते हैं इसको बनाने की आसान विधि

सामग्री

सोया                         1 कप चना दाल                    ½ कप हींग                           ¼ टी स्पून तेल                            2 टेबल स्पून अदरक लहसुन पेस्ट    1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर         1 टी स्पून धनिया पाउडर             2 टी स्पून लाल मिर्च                     2 खड़ी

स्टेप 1

चना दाल को कम से कम आधे घंटे के लिए भिगो दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें सबसे पहले सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर अच्छे से भून लें।

स्टेप 2

अब इसमें हींग और हरी मिर्च डालें, सोया को तेल और प्याज के साथ भूनें ताकि इसका कच्चापन दूर हो जाए।

स्टेप 3

इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर कुछ देर तक भून लें, फिर दाल का पानी निकालकर इसमें टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 4

लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार मसाला डालकर लगातार चलाते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। भुर्जी को धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं और ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व करें।