wrap2

Palak Wrap : रोटी को अलग स्टाइल में खाना है तो पालक रैप को बनाएं

By Shivam Yadav

July 4, 2024

Logo_96X96_transparent (1)
spinach-protein-wraps-1f

पालक रैप खाने में बहुत ही स्वाद लगता है यह न सिर्फ रोटी को अलग रंग देता है बल्कि इसे हेल्दी भी बनाता है। इसमें आप सब्जियां भी भर सकते हैं लेकिन हम आपको पनीर फिलिंग किए हैं। आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि के बारे

Spinach-tortillas-gluten-free-wraps-vegan-elavegan.com_

सामग्री

पालक                   200 ग्राम आटा                     2 कटोरी नमक                    स्वादानुसार तेल                      2 टी स्पून पनीर                    250 ग्राम प्याज                    2 (बारीक कटा) शिमला मिर्च           1 टमाटर                  1 (बारीक कटा) लहसुन                  5 कली हरी मिर्च                2 लाल मिर्च पाउडर     1 टी स्पून धनिया पाउडर         1 टी स्पून नमक                    स्वादानुसार नींबू रस                 1 टेबल स्पून हरी चटनी               1 टेबल स्पून

easy-spinach-wraps-with-hummus-and-veggies-016

स्टेप 1

एक बर्तन में गेंहू का आटा लें इसमें नमक, तेल और पालक की प्यूरी डालकर आटा गूंथ लें। अब फीलिंग बनाने के लिए एक पैन गैस पर रखें, इसमें तेल गरम करें और इस लहसुन के साथ हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च को थोड़ी देर पकाएं. फिर टमाटर डालें और फिर से भूनें। इसके बाद नमक, लालमिर्च, धनिया पाउडर डालें सभी चीजों को मिक्स करते हुए पकाएं, नींबू रस और पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3

गैस पर तवा गरम करें और आटे की लोइयां बना लें, इसे रोटी के आकार में बेलकर तवे पर डालकर अच्छी तरह सेक लें।

स्टेप 4

पालक की रोटी लेकर इसमें मेयोनीज फैलाएं और तैयार फीलिंग डालकर उसे भी फैला लें और अंत में हरी चटनी डालें। रोटी को रोल करके बटर पेपर में लपेटकर सर्व करें।